Lemon Ke Fayde : जोड़ो के दर्द में लाभकारी निम्बू रस। जानिए कैसे करना है इस्तेमाल।

Lemon Ke Fayde: आज हम आपको नींबू के ऐसे 5 बड़े फायदे बताने जा रहे है। जिसे पढ़कर आप भी रोजाना करने लगोगे इसका सेवन। बहुत से लोग सर्दी -खांसी न हो जाये। यही सोच कर खट्टी चीज़े खाना बंद कर देते है। लेकिन निम्बू का रोजाना इस्तेमाल आपकी body को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में काफी लाभप्रद हो  सकता है।  निम्बू में भरपूर मात्रा में एन्टी ऑक्सीडेंट, पोटेशियम के साथ विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है।  तो आज हम जानेगे इसके 5 बड़े फायदे –

जोड़ो के दर्द में लाभकारी निम्बू ( joint pain relief lemon Juice)

1. बालों में रुसी ( डेन्ड्रफ ) और बाल झड़ने की समस्या में निम्बू का इस्तेमाल

रुसी और बालों के झड़ने की समस्या के  लिए निम्बू और आँवला के फलों को पीस कर  इसे बालों में लगाने से रुसी मिटती है और धीरे -धीरे बालों को झड़ना भी बंद होने लगता है।

2. पेट दर्द में निम्बू रस के लाभ (Lemon Juice Benifits Abdominal pain)

  1.  एक से दो ग्राम कच्चे निम्बू के छिलके को पीसकर इसको खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
  2. 10 मिली चुने का पानी, 3 मिली निम्बू ( Lemon) का रस,  और मधु ( शहद ) तीनों को मिला कर 20 – 20 बून्द की मात्रा में लेने से पेट के दर्द में राहत मिलती है।

3. मौसमी बुखार में फायदेमंद निम्बू ( Lemon ke fayde for seasonal fever)

  • 25 मिली निम्बू के रस में, 25 मिली चिरायते का काढ़ा दोनों का थोड़ा -थोड़ा सेवन करने से मौसम का बुखार ठीक हो जाता है।
  • निम्बू के रस और पलांडू फल के रस को बराबर मात्रा में लेने से मौसमी बुखार भी ठीक होता है।

4. जोड़ो के दर्द में लाभकारी निम्बू ( joint pain relief lemon Juice)

  •  थोड़ा – सा काला नमक, अदरक के साथ थोड़ा सा निम्बू रस मिलाकर इसका सेवन करने से जोड़ो के दर्द या गठिया में आराम मिलता है।
  • निम्बू रस की 1 मिली ग्राम मात्रा को 4 -4 घण्टे के अंतराल पर लेने से भी जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।

5. मोटापा वजन घटाने में अमृत तुल्य नीम्बू ( Lemon Benifits for weight loss )

मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। वजन घटाने के लिए निम्बू बहुत ही फायदेमंद है।  रोजाना सुबह -सुबह खाली पेट 2 चम्मच नीम्बू रस, एक चम्मच शहद और 2 चम्मच निम्बू रस लेने से मोटापा घटता है।

Share it Now